बीकानेर के इन अधिकारियों को काम में तेजी के लिए मिलेगा लैपटॉप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशर सरकार ने कामों में तेजी लाने और काम में पेंडेसी कम करने के लिए लैपटॉप देने की तैयारी कर ली है। राजस्थान में अब भजनलाल सरकार रेवेन्यू का काम देखने वाले फील्ड अधिकारियों को लैपटॉप देगी। इसके तहत जिलों में कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार के अलावा सहायक कलेक्टर भी शामिल है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने पिछले दिनों एक आदेश जारी कर 655 अधिकारियों की सूची तैयार करके इसकी खरीद करने के लिए कहा है। इस व्यवस्था के शुरू होने से आमजन के रेवेन्यू से जुड़े कामों की पेंडेंसी जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दरअसल सरकार ने बजट में इस बार घोषणा की थी कि रेवेन्यू से संबंधित काम में शामिल फील्ड अधिकारियों को सरकार लैपटॉप देगी, ताकि काम में तेजी आए और लोगों के काम समय पर हो। ई-फाइलिंग सिस्टम शुरू होने के बाद लैपटॉप के जरिए अधिकारी घर पर भी अपने लंबित काम-काज का निस्तारण कर सके, इसके लिए सरकार ने ये घोषणा की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!