मानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र की है। जहां पर 32 वर्षीय युवक ने अपने पडौसी के खेत में जाकर फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय अरविंद जो कि मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। अरविंद देर शाम को बिना बताएं घर से निकल गया था। आसपास पता किया लेकिन कहीं दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद जानकारी मिली की पडौसी के खेत में जाकर अरविंद ने फांसी लगा ली है। इस सम्बंध में मृतक के भाई सोमदत की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!