राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को कारखाने में आग लगने की खबर सामने आयी है। घटना पुरानी चुंगी चौकी क्षेत्र की है। जहां पर बीती रात को अचानक एक कारखाने में आग लग गयी। आग और धुएं की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमभ्भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है।