राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज धुंध का असर देखा गया। जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों से हादसों की खबरें सामने आ रही है। बीकानेर में अलसुबह गिरी धुंध के कारण सड़कों पर साफ दिखाई नहीं दिया और इसी के चलते एक के बाद एक गािडय़ां भिड़ गयी। छतरगढ़-घड़साना मार्ग के खारवाली के पास लोक परिवहन की बस से रोड़वेज बस भिड़ गयी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी रोड़वेज बस से भिड़ गयी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आयी है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं जामसर थाना क्षेत्र में कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने की भी खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार जालवाली के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें कार सवार पंाच लोगों के चोटें आयी है।
