Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्रंबकेश्वर, घृष्णेश्वर तथा एलोरा के लिए विशेष ट्रेन बुधवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास तथा सुमन छाजेड़ ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

इस अवसर पर जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से इस योजना में कई नवाचार किए हैं। पहली बार सभी वरिष्ठ यात्रियों को वातानुकूलित ट्रेन में यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी कारण से यात्रा न कर पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। वे अपने जीवन में कम से कम एक तीर्थ स्थान की यात्रा ससम्मान कर रहे हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं तथा देवस्थान विभाग के अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाएं चकाच बंद रखने के निर्देश दिए।

 

सुमन छाजेड़ ने कहा कि यह योजना सरकार की वरिष्ठजनों के प्रति मान-सम्मान की भावना को दर्शाती है। योजना के तहत यात्रियों के ट्रेन में आने-जाने से लेकर ठहरने भोजन तथा स्थानीय ऑटो आदि की व्यवस्था भी सरकार द्वारा निशुल्क करवाई जाएगी।

 

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पांच ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के लिए रवाना हुई ट्रेन में बीकानेर संभाग के 705 वरिष्ठ नागरिक रवाना हुए। इनमें बीकानेर और चूरू के 421 तथा श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ के 284 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। वहीं जयपुर संभाग के 200 वरिष्ठ नागरिक जयपुर रेलवे स्टेशन से इसमें शामिल होंगे। ट्रेन के प्रत्येक डिब्बे में दो-दो के हिसाब से कुल 20 अनुरक्षण बीकानेर से रवाना हुए। वहीं आठ अनुरक्षण जयपुर से साथ होंगे। ट्रेन के साथ एक प्रभारी, एक डॉक्टर सहित दो नर्सिंग कर्मी भी रहेंगे। पहली बार वातानुकूलित ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा करवाई जा रही है।

देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया कि इस वर्ष बीकानेर से रवाना होने वाली यह चौथी विशेष ट्रेन है। इसी क्रम में 2 दिसंबर को बीकानेर से गंगासागर के लिए तथा 11 दिसंबर को हनुमानगढ़ से रामेश्वरम के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। उन्होंने बताया कि पांच ज्योतिर्लिंगों के लिए बुधवार को रवाना हुए यह ट्रेन 11 नवंबर को वापिस बीकानेर लौटेगी।
इस दौरान पूर्व उप महापौर राजेंद्र पवार, पूर्व पार्षद नरेश जोशी, श्याम सिंह हाडला, रघुवीर प्रजापत, गोविंद कच्छावा सहित देवस्थान विभाग के महेश शर्मा, रितेश श्रीमाली, अनुसूया, अभिषेक श्रीमाली, संदीप, कल्पेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, श्रीमोहन, सोनू शर्मा सहित अन्य कार्मिक और नागरिक मौजूद रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!