You are currently viewing अवैध पिस्टल के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार-Bikaner News

अवैध पिस्टल के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध पिस्टल के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस ने की है। घटना 17 जून की रात को वसुंधरा नगर के पास जोधपुर बाईपास रोड़ की है। जहां पर पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने विजय नाम के युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जिससे अवैध हथियारों के सम्बंध में पुछताछ की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।