Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्यास लगने पर भूलवास जहरीले डिब्बे से पानी पीने पर 22 वर्षीय युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के झाड़ेली में 15 अगस्त की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में झाड़ेली निवासी जोगाराम जाट ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी मोनिका खेत में काम कर रही थी। इस दौरान प्यास लगने पर जहरीले डिब्बे से भूलवास पानी पी लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी ओर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।



