राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मकान से गिरने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रणजीतपुरा थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई देवीसिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका छौटा भाई शिवसिंह अचानक मकान से गिर गया। जिसे गंभीर हालात में पीबीएम में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
