राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे बीकानेर,अलर्ट मोड़ पर प्रशासन-youth congress update 

youth congress update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु बीकानेर पहुंच गए है। कुछ मिनट पहले ही उदयभानु की फ्लाइट दिल्ली से बीकोनर पहुंची है। बीकानेर पहुंचने पर उदयभानु का कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत,देहा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,देहात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा,शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,अरूण व्यास सहित अनेक नेताओं ने स्वागत किया।

 

उदरभानु यहां से रवाना होकर रविन्द्र रंगमंच जाएंगे। जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। जिसके बाद यूथ कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ और बीते दिनों हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन और पैदल मार्च करेंगे। यूथ कांग्रेस ने इसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की है। वहीं दूसरी और जिला प्रशासन भी यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर अलर्ट मोड़ है। बीते दिनों भी जब यूथ कांग्रेस द्वारा खेजड़ी काटने के विरोध में प्रदर्शन किया गया था तो पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए थे ओर लाठीचार्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!