बीकानेर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज,देखे वीडियो



राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुँचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता ने बैरिकेड को गिरा दिया और सड़क पर सो गए। काफ़ी देर की मशक्कत के बाद जैसे तैसे उन्हें पकड़ा गया। इस दौरान लगातार नारेबाजी और नोकझोक हुई। इस दौरान पुलिस टीम ने यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भंवर लाल कूकणा,देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित अनेक लोगो को गाड़ी में डालकर ले गई। इस दौरान लगातार पुलिस और भंवर लाल कूकना के बीच नोकझोंक हुई और कूकना यूथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

इस दौरान बिशनाराम सियाग ने कहाँ की हमारे कार्यकेताओ पर जो लाठीचार्ज किया गया है। इसके लिए आने वाले दिनों कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी।

इस दौरान कांग्रेसी नेता और राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस के मो. शाहिद,शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,तोलाराम सियाग,अरुण व्यास,पार्षद प्रफुल हटीला,यूथ कांग्रेस के गिरधारी कूकना,दीपक तंवर,राजा किराडू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!