You are currently viewing अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार रोड़ा निवासी रामसिंह पांचू पुलिया से आगे बाइपास पर गाड़ी को रोका और सडक किनारे खड़ा किया था।

 

इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में रामसिंह की मौत हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को नोखा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।