वाहन पार्किंग में युवक की हत्या,धारदार हथियारों से किया हमला

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मेले की वाहन पार्किंग में युवक की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के भादरा की है। जहां पर गोगामेड़ी का मेला में मामूली कहासुनी को लेकर हत्या कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार चारपाई को लेकर कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद पार्किंग में चाय का ढाबा चलाने वाले राजेश ने अपने कुछ साथियों के साथ मनोज सिंह व विक्रम ङ्क्षसह पर धारदार हथियार और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में मनोज सिंह मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं टेंट में सो रहे नरपत,विक्रम घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं दोनो घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!