राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। झाडिय़ों में महिला का शव मिलने की खबर सामने आयी है। यह शव छतरगए़ थाना क्षेत्र में मिला है। जहां पर नहर के किनारे पर बनी झाडिय़ों में महिला का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पायी हे। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया लेकिन झाडिय़ों के चलते शव बीच में ही अटक गया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। महिला के कपड़ों और हुलिए के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।