सामान लेने गई महिला के बाल पकड़ सड़क पर घसीटा,पैसे छीन ले जाने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुकान पर सामान लेने गई महिला के साथ मारपीट करने और पैसे छीनने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में महिला ने गुड्डी,कौशल्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 31 अगस्त की रात से 1 सितम्बर की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। इसी दौरान रास्ते में दोनो महिलाओं ने उसका रास्ता रोक लिया। जिसके बाद आरोपित ने उसे जाति सूचक गालियां दी। जब प्रार्थिया ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसके बाल पकड़कर घसीटा। जब उसने शोर मचाया तो आरोपित उसके पास से पैसे छीनकर चले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!