Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा स्टैंड के पा हाईवे की है। रात को करीब एक बजे के आसपास लोडिंग टेंपो गाय के आगे आ जाने के कारण समाने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
हादसे के बाद टेंपो बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनो वाहन मौके पर पलट गए। जिसमें तीन युवक घायल हुए है। वहीं गाय की मौके पर ही मौत हो गयी। आसपास के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायल को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में गणेश,सीताराम,सदंीप नाम के तीन युवक घायल हुए है।