अध्यक्ष से मिले अध्यक्ष तो चर्चा हुई तेज,निष्क्रय पदाधिकारी हुए एक्टिव

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविदं ङ्क्षसह डोटासरा से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मुलाकात की। जिसके बाद शहर कांग्रेस में निष्क्रय पदाधिकारी एक्टिव हो गए है और इधर उधर फोन घनघनाएं जा रहे हैं कि हमारी क्या स्थिति है। निष्क्रय पदाधिकारी सकते में है कि क्या हमारी छुट्टी हो रही है क्या। लगातार निष्क्रय पदाधिकारी अपने-अपने सूत्रों से ये जानकारी जुटाने में जुटे है कि आखिर जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष से किन पदाधिकारियों को हटाने के लिए चर्चा करके आए है और कब तक का समय निष्क्रय पदाधिकारियों के पास बचा है।


वहीं दूसरी और संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि वर्तमान समय बहुत ज्यादा संघर्ष करने का और पार्टी के प्रति अपने उतर दायित्व को निभाने का है और जो व्यक्ति जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस और अग्रिम संगठनों में मंडलों में जमे पड़े है जो संगठन के कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाते उन्हें तुरंत उनके पद से बर्खास्त कर नए लोगों को जोड़े ताकि संगठन की ताकत और कार्यक्रम को बल मिले।

यशपाल गहलोत ने प्रदेशाध्यक्ष को अब तक की गतिविधियों और बीकानेर की राजनैतिक हालात की विस्तृत रिपोर्ट देते हुए कहा कि बीकानेर शहर जिला कांग्रेस प्रदेश और एआईसीसी से प्राप्त निर्देशों के अलावा भी जिला स्तरीय कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रही है और आगे इनमें ज्यादा सक्रियता लाई जाएगी। डोटासरा ने स्पष्ट किया कि जनवरी से केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ और स्थानीय स्तर के मुद्दों के लिए शहर कांग्रेस पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर काम करें। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात करने वालो में प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, जिला महासचिव रवि पुरोहित, जिला महासचिव मनोज किराडू शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!