मोबाइल छीनने में नाकाम हुए तो सरिये से किया वार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मोबाइल छीनने में नाकाम हो जाने पर सरिये से वार करने का मामला सामने आया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास 12 अक्टूबर की शाम की है। इस सम्बंध में शेखों का मोहल्ला पुरानी गजनेर रोड़ पर रहने वाले जाकिर हुसैन पुत्र वली मो. ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। युवकों ने उसके पास से झपटा मारकर मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब आरोपित नाकाम हो गए तो आरोपित ने प्रार्थी पर सरिये से वार किया। जिससे उसके चोटें आयी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और पांच सौ रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!