व्हाट्सअप को जानकारी नहीं देना पड़ा भारी,निदेशक और नोड़ल अधिकारी पर मुकदमा

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्हाट्सअप लगातार लोगों की जरूरत बनता जा रहा है। जिसके चलते व्हाट्सअप का गलत उपयोग भी यूजर करने लगे। जिसको लेकर व्हाट्सअप भी लगातार अपने नियमों में बदलाव कर रहा है। वहीं दूसरी और जानकारी साझा नहीं करने के चलते भी व्हाट्सअप पर कई बार आरोप लगे है। ऐसा ही मामला सामने आया है गुरूग्राम से। जहां पर जानकारी नहीं देने पर व्हाटसअप के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने जानकारी नहीं देने पर व्हाट्सअप के निदेशकों और नोडल अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार एक गंभीर मामले की जांच के दौरान 17 जुलाई को व्हाट्सअप को ई-मेल के जरिए नोटिस जारी किया गया था और जरूरी जानकारी देने के लिए कहा था। कई बार रिक्वेस्ट के बाद भी व्हाट्सअप की तरफ से कोई जवाब नहीं आया और न ही पुलिस को कोई जानकारी दी गई। शनिवार को गुरुग्राम के साइबर क्राइम ईस्ट पुलिस स्टेशन में व्हाट्सअप के निदेशकों और नोडल अधिकारियों के खिलाफ धारा 223 (ए), 241, 249 (सी) बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!