विवाद सुलझाने बैठै थे और बिगड़ गया माहौल,जमीनी विवाद ने ली युवक की जान,पढ़ें खबर

शुक्रवार को बीछवाल क्षेत्र में हुई थी युवक की हत्या
दोनो पक्षों के बीच चल रही थी पंचायती
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र कानासर में शुकवार को जमीनी विवाद में एक की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला कानासर छोटी ढ़ाणी में जमीन के विवाद से जुड़ा है। जहां पर कल दोनो पक्ष विवाद को हल करने के लिए बैठे थे। दो पक्षों में पंचायती के दौरान एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर युवक की हत्या कर दी। हमले में उसके दो साथी भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।

कानासर छोटी ढाणी में एक पक्ष के शंकरलाल, ओमप्रकाश व दूसरे पक्ष के सोहनलाल, शांतिलाल उर्फ सतु व उनके परिजनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दिन में दोनों पक्षों के लोगों में विवाद सुलझाने के लिए छोटी ढाणी में माताजी के मंदिर स्थित चौकी पर पंचायती चल रही थी। इस दौरान शंकरलाल पक्ष की ओर से बजरंग कुम्हार वहां पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर धारदार हथियारों, डंडों से हमला कर दिया।राहुल और सीताराम उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया। बजरंग की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोनों साथी घायल हो गए

मृतक के पिता ने रिपोर्ट में बताया गया है कि दोपहर एक से दो बजे के बीच दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही थी। इस दौरान विजय कुमार ने बजरंग को फोन कर गालियां निकाली और मौके वार्ता स्थल पर बुलाया। बजरंग अपने राहुल के साथ कार लेकर पहुंचा तो उतरते ही सोहनलाल, शांतिलाल पक्ष के लोग बजरंग की तरफ दौड़े और छिपाकर रखे धारदार हथियारों से बजरंग की कनपटी पर वार किया। उसके बाद सिर के पीछे मारा। उसने शोर मचाया तो सोहनलाल ने लाठी व शांतिलाल ने हॉकी से हमला किया। शंकर, गणेश, मांगीलाल ने धारदार चाकुनुमा हथियारों से बजरंग के पेट, कमर पर वार किए। राजूराम, भागीरथ, सोहनलाल किशन व उनके साथ आए 15-20 अन्य ने लाठी-सरिया व थाप-मुक्कों से मारा। राहुल व सीताराम ने बीचबचाव किया तो उन पर भी हमला किया जिससे वे घायल हो गए। बजरंग की मौके पर ही मौत हो गई। बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!