Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नए साल की शुरूआत बारिश और कोहरे के साथ होगी। जिसको लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में आज और कल बारिश की चेतावनी के बीच जैसलमेर में बुधवार सुबह सीजन की पहली मावठ हुई। बुधवार को बीकानेर, फलोदी, गंगानगर के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।


1 जनवरी से प्रदेश में घने कोहरे का दौर शुरू होगा, जो अगले 2-3 दिन जारी रहने की संभावना है। 1 जनवरी को 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट है।
राजस्थान के 5 से ज्यादा जिलों में 31 दिसंबर और एक जनवरी को हल्की बारिश का अलर्ट है। बॉर्डर एरिया वाले जैसलमेर, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों बारिश न्यू ईयर सेलिब्रेशन को बिगाड़ सकती है।
एक जनवरी को बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, नागोर, भरतपुर,धोलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



