Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नववर्ष 2026 के आगमन के साथ ही सर्दी का रूप तेज हो गया है। कड़कड़ाती सर्दी के बीच लगातार प्रदेश में पारा गिर रहा है । राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य में तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरा रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम ड्राय रहेगा। अगले 2-3 दिन कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। विभाग ने शीतलहर को लेकर सीकर,चुरू, झुझुनूं, अलवर और जयपुर में अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं कोहरे को लेकर कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, जयपुर, अलवर, झुझुनूं अलर्ट जारी किया है।



