राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी के ऊंट गाड़े से भिड़ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र के मेहता कूलर फेक्ट्री के पास 7 फरवरी की रात की है। इस सम्बंध में कालुराम सोनी ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई मनफूल सोनी गाड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान मेहता कूलर केपास ऊंट गाडा सामने आ रहा था। रोशनी के चलते उसे दिखाई नहीं दिया। जिसके चलत ऊंट गाड़े से भिड़ गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
