HTML tutorial


श्मसान घाट में तंत्र विद्या कर रहे दो लोगों को किया गिरफ्तार




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्मसान घाट में अमावस्या की रात को तंत्र विद्या कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चुरू के राजगढ़ पुलिस ने गांव झुंगली में की। पुलिस के अनुसार ऐसी सूचना मिली थी कि अमावस्या की रात को श्मशान घाट में दो लोग तंत्र विद्या कर रहे हैं। जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को देखकर दोनो ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया। तंत्र क्रिया करने के मामले में ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। जानकारी के अनुसार दो लोग श्मशान घाट के अंदर दीया जलाकर मिठाई रखकर पूजा जैसा काम कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों ने दीवार से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सुनील कुमार और राधेश्याम बताया। पुलिस ने दोनो के पास से ऑटो को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!