HTML tutorial


कांग्रेस और भाजपा के दो नेताओं का निधन




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के निधन की खबर सामने आयी है। दोनो ही नेता पूर्व में चैयरमेन रह चुके है। खबर बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ से जुड़ी है। जहां पर दो पूर्व चैयरमेन के निधन से शोक की लहर छा गयी। टाउन निवासी पूर्व चेयरमैन बहादुर चंद जैन व जंक्शन निवासी राजकुमार तंवर का आकस्मिक निधन होने से कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई है। वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारी बहादुर चंद जैन 18 फरवरी 1982 से लेकर 15 फरवरी 1986 तक नगर पालिका हनुमानगढ़ में चेयरमैन रहे। वहीं भाजपा नेता राजकुमार तंवर 29-11-1994 से 28-11-1999 तक नगरपालिका में चेयरमैन रहे थे। दोनों नेताओं के अंतिम संस्कार में कांग्रेस व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए और शोक व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!