बस और ट्रेक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो दर्जन चोटिल

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्लीपर कोच बस और ट्रेक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के रावतसर की हे। जहां पर मेगा हाईवे पर एक होटल के पास बस और ट्रेक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गयी। जिसके चलते बस में सवार करीब दो दर्जन लोग चोटिल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार श्रीश्याम ट्रेवल्स की यह बस थी जों कि श्रीगंगानगर के जयपुर की और जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!