राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होली खेलते समय पॉंड में गिरने से दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सादुलपुर की है। जहां पर शुक्रवार को होली खेलते समय पाँड में गिरने से दो मासूम की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मयंक और विवेक अपने साथियों के साथ धुलंडी के दिन सुबह से ही खेल रहे थे। इस दौरान करीब 10 बच्चे होली खेलते हुए घर से एक किलोमीटर दूर खेत में पहुंच गए। वहां होली खेलते समय बैलेंस बिगडऩे से दोनों फॉर्म पॉन्ड में गिर गए। दोनों को डूबते देख बाकी बच्चों की सांसें फूल गईं। बच्चे घर की ओर दौड़े और गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घटना के करीब आधे घंटे बाद बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
