एक किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार,बाइक जब्त

-थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की प्रभावी कार्रवाई
-तस्करों से लाखों का माल किया जब्त
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस ने आईजी बीकानेर के निर्देशन में की है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाखों की अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुगल फांटे पर नाकाबंदी की गयी थी। इसी दौरान सूचना मिली की दो बाइक पर सवार युवक गेमनापीर की और जा रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम एक्टिव हुई और बाइक पर सवार दो युवक को रोका। संदिग्ध लगने पर दोनो युवकों की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान दोनो के पास से करीब एक किलो अवैध अफीम मिली। पुलिस ने अफीम के साथ एक बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने जैसलमेर के रहने वाले संजय पुत्र लीलाधर पालीवाल,फलौदी के रहने वाले शिव पुत्र रतनलाल कुमावत को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी,राकेश गोदारा,विमलेश,कृष्ण कुमार,केशराराम,प्रहलादराम,थानाराम शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!