पशु आहार से भरा ट्रोला धुं-धुं कर जला,टला बड़ा हादसा,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को ट्रक ट्रेलर में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू क्षेत्र की है। जहां पर पांचू-श्रीडूंगरगढ़ भारतमाला रोड़ पर यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार भारतमाला रोड़ पर 34 प्लस 600 पर बीती रात को करीब पौने दो बजे ट्रक ट्रेलर में अचानक आग लग गयी। जिसके चलते ट्रेलर देखते ही देखते स्वाह हो गया।

सुझबुझ़ से जैसे तैसे ट्रक के केबिन को अलग किया गया लेकिन पीछे की बॉडी पुरी तरीके से जल गयी। इस ट्रक ट्र्रेलर में पशु आहार भरा हुआ था जो कि धुं-धुं कर जल गया। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्र्रोलिंग की टीम के दानाराम मेहला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक से ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाला। जिसके बाद ट्रक को बुझाने का प्रया किया लेकिन सुबह करीब साढ़े सात बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर फायर बिग्रेड की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कभी भी फायर ब्रिगेड की कमी से जनहानि तक हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!