Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अंबेड़कर सर्किल से ट्रेलर के टकरा जाने की खबर सामने आयी है। घटना अंबेड़कर सर्किल पर सुबह की है। जहां पर एक तेज ट्रेलर अचानक से अंबेड़कर सर्किल से टकरा गया। जिसके चलते सर्किल की किनारे पर बनी रैलिंग क्षतिग्रस्त हो गयी साथ ही सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग भी क्षतिग्रस्त हुई। सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने बताया कि आज सुबह टे्रलर सर्किल से टकरा गया।
जिसके चलते ट्रेलर के दो टायर फूट गए और सर्किल को नुकसान पहुंचा है। शर्मा ने बताया कि लगातार शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से बड़े वाहन आ जा रहे है। जिसके चलते कई मर्तबा दुर्घटना भी चुकी है। बेरोकटोक वाहन आते है और सामने ही संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है। ऐसे में इस क्षेत्र में वाहनों पर लगाम लगायी जानी चाहिए।