नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा,ट्रेलर चढ़ा कार पर,माँ-बेटे सहित चार की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सीमेंट से भरे ट्रेलर के कार पर चढ़ जाने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सीकर के रींगस में जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे की है। जहां पर सीमेंट से भरा एक ट्रेलर कार पर चढ़ गया। एक्सीडेंट में मां-बेटे सहित 4 लोगों की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मुश्किल से बाहर निकाला। सभी को रींगस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कार में सवार चारों लोग झुंझुनूं जिले के प्रतापपुरा के निवासी थे और जयपुर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार ट्रेलर और कार दोनो ही जयपुर की और जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर कार को पीछे से टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। यह हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर के नीचे आने से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में सवार चारों लोग अंदर फंस गए। क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाकर कार को निकाला गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!