राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑटो का हेमलेट चालान के मामले में पुलिस ने अपनी जानकारी साझा की है। यातायात पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऑटो का हेमलेट चालान किया गया है। पुलिस ने बताया कि यातायात कर्मियों द्वारा एमवी एक्ट के नियमों में उल्लघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई चालान किया जाता है।


शहर में यातायात व्यवस्था का दबाव होने के कारण ऑनलाइन ई डिवाइस से चालात करते समय कई बार सेवन से हैड में ऑटोमेटिक परिवर्तन हो जाता है। पुलिस ने जानकारी दी है कि कई बार मानवीय भूल के कारण भी ऐसा हो जाता है। पुलिस ने बताया कि ऑटो के इस चालान का शुद्धिकरण किया जा चुका है। आमजन से अनुरोध किया गया है कि भविष्य में ऐसा हो तो यातायात शाखा में सपर्क करें।






