सोना तोड़ रहा रिकॉर्ड,आखिर कहा जाएंगे दाम,फिर आई चौकांने वाली जानकारी-today gold rate

today gold rate राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दीपावली के पर्व पर हर ओर खुशियां ही खुशियां है लेकिन सोने चांदी पर तो जैसे ग्रहण सा लग गया है। सोना आल टाईम हाई पर पहुंच गया है। फिर भी सोने के दाम में बढ़ोतरी रूक नहीं रही है और आगे आने वाले दिनों में भी दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में काफी बढ़त देखने को मिली।

 

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्तेभर में 8,059 रुपए (6.63 प्रतिशत) बढ़कर 1,29,584 रुपए पर पहुंच गई। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन (10 अक्टूबर) कीमत 1,21,525 पर थी।

 

वहीं, चांदी की कीमत में इस दौरान सोने के मुकाबले कम तेजी रही। 10 अक्टूबर को चांदी का भाव 1,64,500 प्रति किलोग्राम था, जो 17 अक्टूबर तक 4,730 रुपए बढ़कर 1,69,230 तक पहुंच गया। 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

इस साल सोना 53,422 और चांदी 83,213 महंगी हुई
इस साल अब तक सोने की कीमत 53,422 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,29,584 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 83,213 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,69,230 रुपए प्रति किलो हो गई है।

गोल्डमैन सैच की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!