आश्रम में रहने वाले तीन लोगों की मौत,थाने पहुंची रिपोर्ट

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आश्रम में रहने वाले तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। जिनमें दो नोखा के अपना घर आश्रम में और एक बीकानेर के वृद्धाश्रम में रहने वाला था।
जेएनवीसी थाना क्षेत्र के वृंदावन एन्कलेव जयपुर रोड़ पर स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में रहने वाले शंकर गिरी की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं नोखा के अपना घर आश्रम में रहने वाले दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। इस सम्बंध में नोखा थाने में उगम विश्नोई ने मर्ग दर्ज करवायी हे। प्रार्थी ने बताया कि 16 नवम्बर अज्ञज्ञत प्रकाश मानग प्रभुजी जो कि मानसिक रूप से बीमार था। इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं एक और व्यक्ति कानजी वह भी मानसिक रूप से बीमार था। जिसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!