Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना भामटसर गांव के पास की है। जहंा पर स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के घायलों को इलाज के लिए नोखा के राजकीय जिला अस्पताल में लाया गया।


यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे में अशोक, पूनम और किसनाराम बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में भामटसर के पास तेज गति में आई स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



