राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। साढ़े तीन लाख की नकदी के साथ प्लॉट हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में भट्टड स्कूल के पास रहने वाले जितेन्द्र पारीक ने चुन्नीलाल,रूखमादेवी,मुन्नीदेवी, विमलादेवी,पानादेवी,दुर्गादेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 21 मार्च 2024 को बालाजी नगर नोखा की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए प्लॉट कन्वर्जन की फीस के कुल साढ़े तीन लाख रूप्ए और प्लॉट हड़प लिया। जब उसने वापस मांगा तो धमकी दी कोई इसकी रजिस्ट्री नहीं करवाएंग अन्यथा झूठे केस में जेल में डलवा देंगे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
