राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशभर में आजादी का महापर्व मनाने की तैयारियां जोरो शोरों से की जा रही है। लगातार स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर में तिरंगा पहुंचे और फहराया जावे ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है। आज सीएम भजनलाल शर्मा भी बीकानेर पहुंचे और तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। वहीं दूसरी और बीकानेर के देशभक्तों ने एक बार इतिहास रच दिया। लगातार चौथे साल एक साथ हजारों लोगों ने एक किलोमीटर तिरंगे के साथ राष्ट्रगान किया।
कर्मवान फांउडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा यह आयोजन गोकुल सर्किल से विवेक बाल निकेतन स्कूल तक एक किलोमीटर लंबा तिरंगा फहराया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मननींदरजीत सिंह बिठ्ठा रहें। जिन्होने एक किलोमीटर तिरंगे को फहराने की शुरूआत की। जिसके बाद विभिन्न स्कूलों के छात्रों और एनसीसी कैड़ेडस ने हाथों में तिरंगा थामे रखा। एक किलोमीटर तिरंगा फहराने के बाद हजारों की संख्या में सामूहिक राष्ट्रगान किया गया।
इस दौरान जो जहां खड़ा था,वहीं खड़ा रहा और आजादी के इस उत्सव का साक्षी बना। इस दौरान सिंगर मास्टर नानू और सूर्या पुरोहित ने लगातार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कर्मवान फाउंडेशन के वेद व्यास,जसराज सिंवर,भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया,प्रदीप सारस्वत,दाऊजी लहरी,मदन सोनी,ऋषि पारीक सहित भाजपा से जुड़े मोहन सुराणा,चन्द्रमोहन जोशी,सांगीलाल गहलोत,विजय उपाध्याय,कमल आचार्य सहित अनेक लोग मौजूद रहें।