राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। यात्री सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 07053 काचीगुड़ा-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह रेल सेवा 04.01.2025 से संचालित होगी। यह साप्ताहिक रेल सेवा काचीगुडा से शनिवार को 22.00 बजे रवाना होकर सोमवार को 15.00 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह गाड़ी वाया निजामाबाद जंक्शन,नांदेड,अकोला जंक्शन,हरदा,भोपाल, नागदा ,जयपुर,सीकर, चुरू, रतनगढ़ स्टेशनों से होकर चलेगी। इसी प्रकार साप्ताहिक गाड़ी संख्या 07054 मंगलवार (दिनांक 07.01.2025) को बीकानेर से 13:30 बजे रवाना होकर गुरुवार को 07:40 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी! यह गाड़ी वाया चुरू, सीकर, जयपुर,कोटा, भोपाल, इटारसी,नांदेड ,निजामाबाद जंक्शन के मार्ग से होकर चलेगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!