बीकानेर से वंदे भारत के चलने को लेकर आई ये खबर,सफर होगा आसान

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली तक का सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। बीकानेर से दिल्ली तक वंदे भारत को लेकर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम अलर्ट है। वैसे तो बीकानेर से अनेेक ट्रेने दिल्ली के लिए चलती है लेकिन वंदे भारत के शुरू होने के बाद सुबह जाकर रात को वापस बीकानेर आया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार इसको लेकर अर्जुनराम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत की और लगातार इस पर मंथन जारी है। इसके आधार पर माना जा रहा कि वंदे भारत नवंबर में सेकंड स्लॉट में चलनी शुरू हेागी। ये ट्रेन नियमित होगी। बीकानेर से सुबह पांच से सात बजे के बीच रवाना होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बीकानेर से दिल्ली चार घ्ंाटे में पहुंचा जा सकेगा। इस सम्बंध में अक्टूबर तक ट्रेन का शिडयूल, किराया, कोच और स्टेशनों का ठहराव आदि स्पष्ट हो जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!