Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के कोड़मदेसर क्षेत्र में नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गयी। तीनों युवक बीकानेर शहर के है। इस ह्दय विदारक खबर के बाद हर कोई सकते में है कि आखिर क्या हो गया।
दरअसल तीन युवक आपस में दोस्त थे और कोड़मदेसर गए हुए थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि दर्शन के बाद नहर के किनारे नहाने के लिए रूके और नहाने चले गए। जहां पर युवक पानी के बहाव को समझ नहीं पाए और बह गए। आसपास के लोगों को जब खबर मिली तो पुलिस को सूचना दी गयी।
सूचना के बाद पुलिस टीम और गोताखोर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान रात को करीब साढ़े दस बजे के आसपास दो के शव मिल गए लेकिन सर्च जारी रहा। पुलिस ने तीसरे युवक की तलाश में लगातार सर्च चलाया। जिसके बाद अब खबर मिली है कि तीसरे युवक का भी शव नहर में मिल गया है। फिलहाल तीनों के शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे गए हैं।
पुलिस के अनुसार देर रात को तीसरे युवक का भी शव मिल गया। तीनों मृतकों में राम, करण और लकी राव है। खबर फैलने के बाद तीनों के घर में कोहराम मच गया। जवान होते युवकों का यूं चले जाने से हर कोई शतब्ध है।