राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में होटल में स्टॉफ क्वार्टर में आग लगने की खबर सामने आयी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के राजविलास होटल की है। जहां पर आज सुबह स्टॉफ के क्वार्टर में आग लग गयी।
अचानक आग की लपटों और धुएं के चलते होटल में हड़कंप की सी स्थिति बन गयी। घटना की सूचना मिलते ही होटल स्टॉफ अलर्ट हुआ और आग बुझाने का प्रयास किया। जिसके बाद फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने आम पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार स्टॉफ क्वार्टर में रखा सामान जल गया।