सीएम के पहुंचने से पहले ही हो गया हंगामा,यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी,कई कार्यकर्ता हुए चोटिल,देखें वीडियो- Bikaner News 

 Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक तरफ बीकानेर में सीएम का दौर चल रहा है और दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। देखते ही देखते लाठीचार्ज हो गया और पुलिस ने जमकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी। दरअसल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता खेजड़ी कटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

जिला कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड़ को पार कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं रूके और मामला गर्मा गया। जिसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बेरिकेड़ के ऊपर चढ़ गए और बेरिकेड़ को गिरा दिया।

 

इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा सहित अनेक कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और लगातार नारेबाजी करते रहें। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के घुटने,हाथा और अंगुलियों पर चोटें आयी है।

जिसके बाद पुलिस ने जिला अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा,शहर अध्यक्ष प्रदीश शर्मा,निरमा मेघवाल,निवर्तमान पार्षद प्रफुल्ल हाटीला,डूंगर कॉलेज के छात्रनेता गिरधारी कूकणा,यूथ कांगे्रस फरमान कोहरी,राजेश गोदारा सहित अनेक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कांग्रेस नेता तोलाराम सियाग के चोटें आयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!