Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक धमाके के आवाज से हड़कंप मच जाने की खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार बड़ा धमाका नोखा के रोड़ गांव के आसपास सुनाई दिया है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह आवाज बीकानेर तक सुनाई दी गयी है।
सुबह करीब 11 बजकर 8 मिनट पर यह धमाका सुनाई दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे से जानकारी लेने में जुटे है। बता दे कि बीते सप्ताह भी ऐसी ही आवाज सामने आयी है हालांकि आज धमाके के बाद विमान भी देखे गए है। अंदेशा जताया जा रहा है सुपर सोनिक बूम की आवाज हो सकती है।