जनरल स्टोर में चोरी,घर में घुसकर मारपीट कर निकाल ले गए सामान

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में दिनोंदिन चोरियों के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। बेखौफ होकर चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। अब तो चोर इतने बेखौफ हो गए है कि सीसीटीवी कैमरों के आगे से भी धड़ल्ले से चोरी की वारदात कर रहे हैं। चोरी के बढ़ते मामलों के बीच जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक प्रोविजनल स्टोर से हजारों की नकदी पार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में केके कॉलोनी ओंकारमल शर्मा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 सितम्बर की रात को खण्डेलवाल प्रोविजनल स्टोर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान में सेंधमारी कर ताले तोड़े और गल्ले में रखे 18 हजार रूपए पार कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं जसरासर थाना क्षेत्र में मारपीट कर आभूषण ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में थावरिया निवासी हुकुमदास ने सुमन पुत्री बीरबलराम,रामप्रताप व 8-10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 सितम्बर की रात को 8 बजे थावरिया की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपित उसके घर में घुसे और मारपीट की। इस दौरान अलमारी में रखे हुए रूपए और चंादी की पायल निकाल ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!