Bikaner News बीकानेर संभाग से बड़ी खबर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने और फिर खुद के सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। खबर बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ से जुड़ी है। जहां पर संगरिया थाना के ढ़ाबा गांव में राजू सिंह अपने घर में सुमन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। सुबह 8 बजे तक दोनों जब घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी ने उसके घर पर जाकर देखा।
जहां फर्श पर सुमन का शव नग्न अवस्था में पड़ा था और राजू सिंह फंदे से लटका पड़ा था। जानकारी के अनुसार राजू सिंह की 15 साल पहले शादी हुई थी। बाद में पत्नी से मनमुटाव होने के बाद तलाक दे दिया था। राजू सिंह का पहली पत्नी से एक लड़का है, जो पत्नी से तलाक के बाद से ननिहाल में ही रहता था।
वहीं सुमन की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो लड़के भी हैं। उसके बाद सुमन अपने पति का साथ छोड़कर राजू सिंह के पास रहने के लिए आ गई। सुमन गर्भवती भी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को संगरिया अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। मामले की जांच जारी है।