आर्मी चीफ बोले-चीन के साथ हालात स्थिर सामान्य नहीं,हर परिस्थिति से निपटने को तैयार,पढ़े खबर

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। भारत चीन के संबंध और स्थिति को लेकर आर्मी चीफ ने बड़ा बयान दिया है। आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि चीन के साथ भारत के हालात स्थिरहैं, लेकिन ये सामान्य नहीं हैं, काफी संवेदनशील हैं। चीन के साथ हमें लड़ना भी है, सहयोग करना है, साथ रहना है, सामना करना हैऔर चुनौती भी देनी है। चीन के साथ रिश्ते बहुत उलझे हुए हैं।

सेना प्रमुख ने कहा कि हम चाहते हैं चीन के साथ हालात अप्रैल 2020 के पहले जैसे हो जाएं। फिर चाहे वह जमीन के कब्जे की बातहो या बफर जोन बनाए जाने की बात हो। जब तक पहले जैसे स्थिति बहाल नहीं होती, तब तक हालात संवेदनशील बने रहेंगे औरहम किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सबसे बड़ी क्षति हमारे विश्वास की हुई है।

उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच अप्रैल से अब तक कमांडर लेवल की 17 बैठकें हुई हैं। इन बैठकों में हमने कई मुद्दों पर चर्चाकी है। अब जब दोनों तरफ मुश्किल हालात हैं, तो हमें ऐसा रास्ता ढूंढना होगा जिसमें दोनों को फायदा हो। ऐसे में साफ़ है की बीते चार सालों में  भारत और चीन के संबंध सुधरे नहीं बल्कि पहले की तरह ही हे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!