जन्मदिन पर देवी माँ करणी जी के सफेद काबे और सांवली के दर्शन माने जाते है शुभ,आज निकलेगी शोभायात्रा

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जगत जननी देवी माँ करणी जी का आज जन्मदिन है।  जन्मदिवस पर सुबह 9 बजे देशनोक मंदिर से देवी माँ की प्रभात सवारी गाजे बाजे के साथ निकलेगी। जिसके लिए देवी माँ के हजारों भक्त देशनोक पहुंच गए है। यह सवारी देशनोक मंदिर से निकलकर देशनोक कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए प्राचीन तेमड़ाराय मंदिर जाएगी। इस दौरान देवी माँ की प्रतिमा के साथ चारण कुल के साथ हजारों की संख्या में देवी माँ के भक्त यात्रा में साथ नाचते गाते हुए जाएंगे।
नवरात्रि की सप्तमी को देवी माँ का जन्मदिन होता है। देवी माँ करणी जा का जन्म फलोदी के सुवाप गांव में संवत 1444 में हुआ था। मां करणी को मेहाई के रूप में भी पूजा जाता है। देवी माँ करणी जी के मंदिर में 25 हजार चूहे रहते हैं। जिन्हें काबा कहा जाता है। मान्यता है कि अगर पैर से काबा की मौत हो जाए तो चांदी का काबा बनाकर चढ़ाया जाता है। मंदिर में सफेद काबे के दर्शन शुभ माना जाता है। शोभायात्रा की झांकी के ऊपर चील रूप मां करणी का स्वरूप ‘सांवली के दर्शन भी शुभ माने जाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!