Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर धारदार हथियारों से हमला करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में छतरगढ़ पुलिस थाने में राजासर भाटियान निवासी हड़मान ङ्क्षसह ने महावीर,रामस्वरूप व 5-6 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सतासर पुलिया के पास 2 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह स्विफ्ट गाड़ी लेकर राजासर भाटियान से छतरगढ़ आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी जो कि बोलेरो,स्विफ्ट में आए थे,उन्होने गाड़ी को रूकवाया और गाली गलौच की। परिवादी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों लोहे के सरियों,रॉड,बर्छी आदि से जान से मारने की नियत से मारपीट की। जिससे उसके गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



