Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। चलती बस के आग का गोला बन जाने की खबर सामने आयी है। जिसके चलते बस कुछ ही मिनटों में धूं-धूं कर जल गयी। बस में मौजूद यात्रियों ने कूदकर बस से अपनी जान बचाने का प्रयास किया। खबर जैसलमेर से जुड़ी है। जहां पर जैसलमेर से जोधपुर के लिए जाने वाली बस में आग लग गयी। यह घटना वार म्यूजियम के पास हुई, जिसमें करीब लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए।
वहीं, हादसे में 3 बच्चों, 3 महिलाओं समेत 20 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि बस में कुल 57 लोग सवार थे। आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठता रहा। इससे अफरा-तफरी मच गई। बता दें, आग इतनी तेजी से फैली कि कई सवार बाहर निकलने में असमर्थ रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल तीन एंबुलेंस के जरिए जवाहिर अस्पताल ले जाया गया। बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।
अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बस में 57 लोग सवार थे। नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और फायर कर्मियों के अनुसार मौत का आंकड़ा 15 से भी ज्यादा हो सकता है। हालात यह है कि बस की बॉडी इतनी गर्म है कि शव नहीं निकाल पा रहे।