राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रिशतों की मर्यादाएं तार-तार करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ से जुड़ी है। जहां पर रिश्ते में लगने वाले नाना अपने चार साल की दोहिती के साथ गलत काम किया। जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11 बजे एक महिला अपनी बेटी को लहूलुहान हालत में लेकर पहुंची। उसके कपड़े नीचे से खून से सने हुए थे। महिला से पूछने पर उसने बताया कि बच्ची के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले नाना ने गलत काम किया है। बच्ची की हालत खराब थी। गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में मौजूद डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ बच्ची को लेबर रूम में ले गए। डॉक्टर्स ने पाया कि बच्ची के आंतरिक अंगों पर गहरी चोट पहुंची है। फिलहाल, बच्ची खतरे से बाहर है। सूचना पर सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपित नान को हिरासत में लिया है। मासूम की मां ने बताया- वो शहर के एक कॉलोनी में रहती है। सुबह-शाम दो शिफ्ट में काम करने जाती हूं। उसने बताया- आज भी मैं शाम को काम करने गई थी। रात करीब 9 बजे जब लौटी तो बड़ी बेटी बिस्तर पर बैठी रो रही थी। उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। जमीन पर बिस्तर पर भी खून था। मुझे कुछ समझ नहीं आया, मैंने बच्ची से पूछा ये कैसे हुआ तो उसने बोला नाना आए थे। उन्होंने ये कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपित को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। इस मामलेे में पुलिस जांच में जुटी है और आरोपित से लगातार पुछताछ की जा रही है।
हैवानियत की हदें पार,रिश्ते में नाना ने किया चार साल की मासूम के साथ गलत काम
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment