बरसाती पानी और कीचड़ में अटकी बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा,आक्रोशित लोगों ने कहा-शासन-प्रशासान जागे,देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में मानसून की बारिशों का दौर जारी है। सामान्य से अधिक बारिश इस बार हर और हो रही है लेकिन प्रशासन के दावों की पोल कई दिनों तक सड़कों पर पड़ा खोल रहा है। ऐसा ही द़ृश्य आज नजर आया। जहां एक बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा प्रशासन की लापरवाही और खोखले दावों के बीच अटक गयी। मामला नापासर से जुड़ा है। जहां पर उतरादा बास में रहने वाली 80 वर्षीय चेना देवी का निधन हो गया।

जिनकी अंतिम यात्रा हनुमान धोरा स्थित श्मशान भूमि पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में रूक गयी। चारों तरफ फैला बरसाती पानी और कीचड़ के बीच अंतिम यात्रा पहुंची तो हर कोई आक्रोशित नजर आया। बेहाल व्यवस्था को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया और प्रशासन की लापरवाही पर भड़ास निकाली। ग्रामीणों ने मांग की श्मशान भूमि जाने वाले रास्ते को तुरंत प्रशासन दुरस्त करवाए,शासन प्रशासन जागे अन्यथा विरोध होगा। बता दे कि बीते वर्ष भी ऐसे ही हालात बने थे लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी सुध लेने के बजाय आंखे मूंद ली। जिसके चलते एक बार फिर ऐसे दृश्य सामने आए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!